मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में 27 फरवरी को भारतीय वायु सेना (आईएएफ ) का एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस दौरान घटनास्थल से स्थानीय लोगों को एक पिस्टल बरामद हुई थी। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
बता दें कि बुधवार का दिन था जब जिले के गरेंद कलां गांव में आईएएफ का एक एमआई-17 हेलीकाप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें 6 आईएएफ जवान व एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के बाद पांच आईएएफ अधिकारियों को दोषी पाया गया है।
यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः लोगों को निहारता यह मासूम गवाह है जम्मू-कश्मीर के बदलते हालात का, बदल रही घाटी की फिजा
गौरतलब है कि जब हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो उस दौरान पूर्व एयर कमांडर एयर मार्शल हरि कुमार ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारियों पर लापरवाही बरतने और सही प्रक्रिया का पालन न करने का आरोपी पाया गया है।