फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन के आरोप में पांच डंपर जब्त

Thu, 09 May 2024 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा, घगवाल, मानसर और रख अंब टाली की पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में बुधवार को पांच डंपरों को जब्त किया है। सभी वाहनों का उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन व खनन के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने वाहनों को भू-विज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सांबा, थाना प्रभारी घगवाल, पुलिस चौकी प्रभारी मानसर और पुलिस चौकी प्रभारी रख अंब टाली की पुलिस टीमों ने अधिकार क्षेत्र में गश्त के दौरान पांच डंपरों को जब्त किया है। पुलिस ने (जेके21एफ-6718, जेके14बी-9029, जेके14सी-4612, जेके21एचएच-5477 और जेके21जी-8300) पंजीकरण संख्या वाले पांच डंपर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार यह पांचों डंपर क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन करते पाए गए। पुलिस ने दबिश देकर सभी डंपरों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें