फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मनानू गांव के पास ट्रक पलटा, 72 भेड़-बकरियों की मौत

Thu, 09 May 2024 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नड क्षेत्र के मनानू गांव में मंगलवार रात को हुआ हादसा
विज्ञापन

अंबाला से कश्मीर की तरफ जा रहा था ट्रक, सुबह क्रेन की मदद से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के नड क्षेत्र के मनानू गांव के पास बीती रात भेड़-बकरियों से भरा एक ट्रक नाले में पलट गया। इस कारण 72 भेड़ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। ये ट्रक अंबाला से कश्मीर की तरफ जा रहा था। मनानू गांव के पास पहुंचते ही पुल के नीचे लटक गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक (जेके01एए 1154) सांबा के मनानू गांव के पास तड़के सुबह ट्रक पुल के नीचे लटक गया, जिससे 72 भेड़ बकरियां की मौत हो गई। सुबह क्रेन की मदद से इस ट्रक को बाहर निकाला गया, जिसमें 60 के करीब भेड़ बकरियां बच गई। ट्रक चालक शबीर ने बताया कि मनानू गांव के पास ट्रक की ट्राई रॉड के टूटने से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा पहुंचा। वहीं, इस ट्रक को रेस्क्यू करने के लिए जाम लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें