फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अमरनाथ बाबा बर्फानी की प्रथम पूजन कल, गिने-चुने लोग रहेंगे मौजूद

Thu, 04 Jun 2020 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण इस बार बाबा अमरनाथ की पहली पूजा पारंपरिक स्थल पर नहीं हो पाएगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शुक्रवार को यह पूजा जम्मू में श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के तालाब तिल्लो स्थित कार्यालय में होगी। पूजा में बाबा अमरनाथ व बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास और बोर्ड के कुछ सदस्य ही शामिल होंगे। यह पूजा औपचारिक तौर पर की जाएगी। 

विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से यह पूजा दक्षिण कश्मीर के चंदनबाड़ी में की जा रही थी। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे पूजा का समय रखा गया है। इसमें सांकेतिक तौर पर कुछ सदस्य ही शामिल होंगे, जिसमें सामाजिक दूरी व अन्य कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों की ओर से प्रथम पूजा को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। 

पारंपरिक पूजा यात्रा ट्रैक पर होती रही है, लेकिन बर्फ रहने के कारण इसे पिछले कुछ सालों से चंदनबाड़ी क्षेत्र में किया जा रहा था। अमरनाथ यात्रा को इसी माह 23 तारीख से शुरू किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इस बार कोविड संकट के चलते यात्रा को सीमित करते हुए आखिरी 15 दिन चलाने का प्रस्ताव है। हालांकि, अभी तक अग्रिम यात्री पंजीकरण पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। बोर्ड की ओर से चार बार पंजीकरण की तिथि स्थगित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें