फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमए स्टेडियम में पहली स्पोर्ट क्लाइबिंग वाल लगभग तैयार, नार्थ जोन प्रतियोगिता की मेजबानी के होंगे हम दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश की पहली सबसे ऊंची 65 फुट की है वाॅल, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर अब न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर की पर्वतारोहण प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकेगा बल्कि यहां के पर्वतारोही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए अन्य राज्यों का रुख भी नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जम्मू के एमए स्टेडियम में प्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट क्लाइबिंग वॉल लगभग तैयार हो चुकी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अक्टूबर में जम्मू-कश्मीर नार्थ जोन क्लाइबिंग प्रतियोगिता की भी मेजबानी कर सकता है।
एमए स्टेडियम में बन रही स्पोर्ट क्लाइबिंग, इस खेल के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होती। 3.90 करोड़ की लागत से तैयार हो रही क्लाइबिंग वॉल का निर्माण कार्य 11 महीने से चल रहा है। अगले दो से तीन महीने में ये तैयार हो जाएगी। वॉल में लगे उपकरण फ्रांस से लाए गए हैं। इसमें तीन वाॅल के साथ एक प्रैक्टिस वॉल भी है। इसमें लीडवॉल की ऊंचाई करीब 65 फुट है, वहीं एक स्पीड और एक बोल्डरिंग वॉल भी है। मेरठ की कंपनी एआरएस को निर्माण कार्य का जिम्मा साैंपा गया है। कंपनी के इंजीनियर ने कहा कि निर्माण कार्य अपने अंतिम चरणों में है, सिर्फ दस फीसदी ही काम बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पर्वतारोहण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम खजूरिया ने कहा कि स्पोर्ट क्लाइबिंग वॉल के निर्माण से प्रदेश में इस खेल के प्रति युवाओं में रुझान बढ़ेगा। तीन क्लाइबिंग वॉल से खिलाड़ी इस खेल के हर क्षेत्र में दक्ष बनेंगे। पहले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें जम्मू में सुविधा मिलेगी। इससे जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की भी मेजबानी कर पाएगा। उन्होंने कहा कि लीड क्लाइबिंग वॉल में खिलाड़ियों को एक रस्सी लेकर चढ़ाई करनी होती है। इसमें उसे किसी तरह स्पोर्ट नहीं दिया जाता है। वहीं स्पीड क्लाइबिंग वॉल में खिलाड़ी को रस्सी की सहायता होती है, लेकिन उसे तेजी से चढ़ाई करनी होती है। जबकि बोल्डरिंग वॉल की ऊंचाई सिर्फ 12 फुट होती है, लेकिन उस पर चढ़ाई सबसे कठिन होती है। इस तरह की सुविधा से प्रदेश में इस खेल को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें