फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लड़कों में कनिष्क, कृतिक तो लड़कियों में सुहानी व गनिया ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
​विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते मंडलायुक्त जम्मू
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। पुलिस बैडमिंटन हॉल में खेले गए टूर्नामेंट में अंडर-15 ब्वॉय-गर्ल्स वर्ग में युगल मुकाबले हुए।
विज्ञापन

ब्वॉय अंडर 15 में कनिष्क माल और कृतिक गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कर्ण और दिवेश ने रजत और हर्ष, विवान चिब, आयुष और आर्यन ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में सुहानी शर्मा और गनिया सिंह ने स्वर्ण पदक जीता जबकि डाॅयमेंड राजपूत और प्रिशा अग्रवाल ने रजत पदक जीता जबकि आर्या गुप्ता, अक्षिनी मन्हास, भव्या वजीर और सानवी ने रजत पदक जीता। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। युवा पीढ़ी को खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने और नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। टूर्नामेंट में जम्मू संभाग में कुल 94 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें 72 लड़के और 22 लड़कियां थीं। शनिवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन ने किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें