फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग में आयोजित किया गया पहला 'ऑफ-रोड स्नो फेस्ट'

Tue, 24 Jan 2017 06:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गुलमर्ग में ऑफ रोड स्नो फेस्टिवल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर का ताज कहलाए जाने वाले विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में कश्मीर ऑफ-रोड द्वारा राज्य पर्यटन विभाग के साथ मिलकर पहले "ऑफ-रोड स्नो फेस्ट" का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार यह देश में पहला ऐसा इवेंट है जो कश्मीर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसके पीछे उद्देश्य है सर्दियों में घाटी के विंटर एडवेंचर में ऑफ-रोडिंग को शामिल करने के साथ साथ पर्यटन को बढ़ावा देना।इस इवेंट के आयोजक आली साजिद ने अमर उजाला को बताया कि इस "ऑफ-रोड स्नो फेस्ट" के आयोजन के पीछे उद्देश्य था कि कश्मीर में ऑफ-रोडिंग के चाहने वालों को अपना हुनर दिखाने का एक मौका देना।

साथ ही इसे एक इवैंट के तौर पर विंटर अडवेंचर में शामिल करना ताकि लोग स्कीइंग, स्नो-बोर्डिंग के इलवा इसका भी एहसास कर सकें। साजिद के अनुसार इससे अडवेंचर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा मिल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के लिए विशेष रूप से ट्रैक का निर्माण

गुलमर्ग में ऑफ रोड स्नो फेस्टिवल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के आयोजन के लिए विशेष रूप से ट्रैक का निर्माण किया गया था। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में 2 किलोमीटर का बर्फीला ट्रैक बनाया गया था जो कि फिसलन और भारी बर्फ के चलते बहुत कठिन था। प्रतियोगिता में करीब 35 से अधिक रैली ड्राइवरों ने अपनी गाडिय़ों के साथ भाग लिया।

इन सभी को 2 किलोमीटर के ट्रैक पर सबसे कम समय देना था जिसमें 3 मिनट 51 सेकंड के साथ नबील अनवर पहले स्थान पर, 3 मिनट 52 सेकंड के साथ इरशाद अहमद दूसरे स्थान पर और 3 मिनट 54 सेकंड के साथ सजाद शेख तीसरे स्थान पर रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें