कश्मीर के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिल गए। बर्फबारी के चलते गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 4.0 और अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहने से कड़ाके की ठंड रही।
बर्फबारी के चलते गुलमर्ग में विंटर स्पोर्ट्स से देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षिक करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। यहां की सफेद चादर पर स्की, स्नो बोर्डिंग चैंपियनशिप, आइस स्केटिंग कैंप, स्नो फेस्टिवल सहित अन्य विंटर गतिविधियां की जाती है।
दूसरी तरफ जम्मू की बात करें तो यहां मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली पर भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 अक्टूबर तक जम्मू में बारिश होने की संभावना नहीं है। रियासत में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे ठंडा रहा।