फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: क्लस्टर विवि जम्मू में पहले सेमेस्टर के दाखिले 23 तक, आर्ट्स में 146, और कॉमर्स में 38 सीटें रिक्त

Fri, 19 Nov 2021 03:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में पहले सेमेस्टर के दाखिले की काउंसलिंग के चौथे चरण के बीच आर्ट्स और कॉमर्स संकाय की कई सीटें अभी भी खाली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23 नवंबर तक दाखिले करने का समय निर्धारित किया है। 
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में पहुंचे छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में पहले सेमेस्टर के दाखिले की काउंसलिंग के चौथे चरण के बीच आर्ट्स और कॉमर्स संकाय की कई सीटें अभी भी खाली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23 नवंबर तक दाखिले करने का समय निर्धारित किया है, जिसके बाद कक्षाएं शुरू करवाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। काउंसलिंग के तीन राउंड पूरे होने के बाद आर्ट्स में 146 और कॉमर्स में 38 सीटें रिक्त पड़ी हैं। वर्तमान में काउंसलिंग का चौथा राउंड चल रहा है। 

विज्ञापन


विवि के डीन प्रोफेसर भूपिंद्र सिंह ने बताया कि कामर्स में सामान्य वर्ग की 27 और आरक्षित वर्ग की 11 सीटें खाली हैं। वहीं, आर्ट्स में 146 सीटों को भरने के लिए मेरिट सूची में आए छात्रों को दाखिले के लिए मेल भेजी गई है। इसके साथ स्नातकोत्तर एकीकृत के दाखिले भी शुरू हो चुके हैं। विवि के वीसी प्रो. बेचन लाल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया चल रही। कई सीटें अभी खाली पड़ी हुई हैं।

दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलने पर कुछ विद्यार्थियों ने क्लस्टर विवि से दाखिला रद्द भी करवाया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सीटें भी खाली हैं। वीसी ने बताया कि 23 नवंबर तक सीटें नहीं भरी गईं तो अंतिम 30 तारीक तक प्रवेश की तिथि को बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। उसके बाद तुरंत पहले सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें