फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में लंगरों के लिए पहली सूची जारी, देशभर के 27 संस्था-संगठनों को मिली अनुमति

Thu, 14 May 2026 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं की पहली आधिकारिक सूची बुधवार को की गई है। प्रथम चरण में देश भर के कुल 27 लंगर संगठनों को अनुमति मिली है। इनमें दिल्ली-पंजाब और हरियाणा के सेवादारों का दबदबा बना हुआ है।
 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बाबा बर्फानी की वार्षिक तीर्थयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं की पहली आधिकारिक सूची बुधवार को की गई है। प्रथम चरण में देश भर के कुल 27 लंगर संगठनों को अनुमति मिली है। इनमें दिल्ली-पंजाब और हरियाणा के सेवादारों का दबदबा बना हुआ है।

विज्ञापन


पहली सूची में शिव भक्ति सेवा ट्रस्ट रोहिणी दिल्ली, श्री हनुमंत सेवा संघ लारेंस रोड नई दिल्ली, अमरनाथ सेवा मंडल हाॅल गेट अमृतसर, शिवशक्ति जन सेवा संस्था शास्त्रीनगर दिल्ली, ओम शिवशक्ति सेवा मंडल हौज खास दिल्ली, श्री वैष्णो बैरागी साधु धर्म स्थल पुराना हनुमान मंदिर कटड़ा, गौरीशंकर सेवा दल सेक्टर-45 चंडीगढ़, शिव सेवक समिति केशव नगर कानपुर, श्री अमरनाथ युवा मंडल करनाल, शिव लंगर कमेटी सती बाजार सामाना मंडी पटियाला, शिवसेवा मंडल ट्रस्ट जवाहर चौक फतेहाबाद (हरियाणा), पंचतामी अमर शक्ति समिति क्लाॅक टावर लुधियाना, श्री अमरनाथ सेवा समिति धान मंडी हनुमानगढ़ (राजस्थान), बाबा मार्केश्वर बफार्नी सेवा मंडल जगादरी वाला कुंआ कुरूक्षेत्र, श्री बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी गीता भवन मंदिर सुनाम (पंजाब), श्री अमरनाथ सेवा समिति करनाल, श्री हरहर महादेव सेवा समिति रमेश नगर निकट पोस्ट ऑफिस दिल्ली, श्री हरहर भोले सेवा समिति प्रथम तल नवयुग मार्केट गाजियाबाद, श्री शिवशक्ति सेवादार करोल बाग दिल्ली, मां शिवानी रंग अमरनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जसूद मोहल्ला वडोदरा, श्रीराम टेकरी श्रीराम मंदिर गांव मेला (कठुआ), श्री हरहर महादेव सेवा मंडल शिवा कुटीर गांव सीलमपुर गांधीनगर दिल्ली, हरहर महादेव सेवा समिति जैन मार्केट रेलवे रोड रोहतक, श्री बर्फानी बाबा जोगनिया माता भंडारा समिति चौक कटड़ा अहलूवालिया अमृतसर, श्री हरहर महादेव सेवा मंडल लक्ष्मी नारायण नगर (मानसा), श्री अमरनाथ सेवा मंडल नावल्टी रोड करनाल, श्री बर्फानेश्व महादेव सेवा समिति रामा निवास कंपनी बाग के करीब बाराबंकी का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें