फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानतलाई में बनेगा जम्मू-कश्मीर का पहला IIT

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत का पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जिले के मानतलाई में खुल सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने यहां की दो हजार कनाल जमीन को चिह्नित किया है। यह भूमि सुद्ध महादेव के मानतलाई स्थित धीरेंद्र ब्रह्मचारी के आश्रम की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू-कश्मीर में आईआईटी खोले जाने की घोषणा के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में इसे खोलने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिया था। शुक्रवार को मंत्री के प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी के साथ चिह्नित स्थान का निरीक्षण किया।

साथ ही आईआईटी के निर्माण में आने वाली परेशानियों पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के पीए रंजीत सिंह ने उधमपुर जिले का दौरा किया। जिलाधिकारी ने सुद्ध महादेव से सात किलोमीटर दूर मानतलाई के अलावा उधमपुर में भी आईआईटी के लिए कुछ जगह उपलब्ध होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी के लिए मानतलाई ही उचित

सभी स्थानों का दौरा कर उन्होंने आईआईटी के लिए मानतलाई की जगह को उचित पाया। यहां पहले से ही करोड़ों रुपये का निर्माण हो चुका है। हेलीपैड के अलावा हॉस्टल और कई हाल का निर्माण भी हुआ है। सूत्र बताते हैं कि इस संबंध में वे जल्द ही डॉ. जितेंद्र सिंह को रिपोर्ट सौंपेंगे।

माना जा रहा है कि क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट के तहत वे मानतलाई की जगह पर हामी भर सकते हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा और उधमपुर से निर्दलीय विधायक जीते हैं। चिनैनी क्षेत्र में ही करोड़ों रुपये के निर्माण के साथ दो हजार कनाल जमीन उपलब्ध है।

इससे सरकार को आईआईटी के निर्माण के लिए अधिक राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी। सुद्ध महादेव धार्मिक पर्यटक स्थल भी है। क्षेत्र में सर्दियों और गर्मी में मन मोहक मौसम होने के कारण भी प्रशासन की यह पहली पसंद है। सूत्रों का कहना है कि कई वजहों से यहां आईआईटी खुलने की भरपूर संभावनाएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें