फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल उमर सरकार में नए चेहरों की एंट्री: राथर मंत्री तो मुबारक गुल बन सकते हैं स्पीकर, किसकी चमकेगी किस्मत?

Mon, 26 Oct 2026 10:16 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू

सार

उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार मंगलवार को श्रीनगर के लोकभवन में होगा, जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार मंगलवार को होगा।शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे श्रीनगर स्थित लोकभवन में होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पार्टी के अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला भी समारोह में मौजूद रहेंगे। विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए पुंछ, रामबन, कठुआ और उत्तरी कश्मीर को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। नए फेरबदल में कश्मीर संभाग से वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उन्हें कुछ अहम विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राथर की जगह मुबारक गुल को नया विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।

इनके अलावा कैबिनेट में शामिल होने वाले कश्मीर के जिन विधायकों का नाम सबसे ऊपर है उनमें सलमान सागर, नजीर गुरेजी, हिलाल अकबर लोन समेत तनवीर सादिक शामिल हैं। जम्मू संभाग से दो नए चेहरे कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। इनमें पुंछ से एजाज अहमद जान और रामबन से अर्जुन सिंह राजू के नामों पर सबसे ज्यादा विचार चल रहा है। वहीं, कठुआ जिले की बनी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

एलजी को उमर साैंप चुके हैं अंतिम सूची: मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को उपराज्यपाल से लोकभवन में जाकर मुलाकात की थी। इस दाैरान उन्होंने कैबिनेट के विस्तार एवं फेरबदल की सूची उपराज्यपाल को साैंप दी थी। बैठक के बाद उमर ने कहा था कि मैंने उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय मांगा था। उन्होंने विधायकों को सलाह दी थी कि वे मंत्रिपद पाने के लिए किसी तरह से सिफारिश न करें।
विज्ञापन

सतीश शर्मा और जावेद राणा की हो सकती है छुट्टी, चाैधरी से छीने जा सकते हैं विभाग
इस प्रस्तावित फेरबदल के तहत जम्मू संभाग से कम से कम एक मंत्री की छुट्टी हो सकती है। ये संख्या दो तक जासकती है।इनमें मंत्री सतीश शर्मा और जावेद अहमद राणा की कुर्सी खतरे में है। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के विभागों में कटौती हो सकती है।

मंत्रियों को नए सिरे से बांटे जा सकते हैं विभाग
शपथ ग्रहण के साथ मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नए सिरे से हो सकता है। नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी के साथ मौजूदा अधिकतम मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव हो सकता है। कुछ प्रमुख विभागों को भी इस इधर से उधर किया जा सकता है।

कैबिनेट में तीन नए चेहरों के लिए जगह खाली
कैबिनेट विस्तार सरकार गठन के दो वर्ष बाद हो रहा है। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत 90 सदस्यीय विधानसभा में सीएम सहित अधिकतम 9 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में सीएम उमर और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी समेत सकीना इत्तू, जावेद अहमद राणा, जाविद अहमद डार और सतीश शर्मा कुल छह सदस्य मंत्रिमंडल में हैं। ऐसे में सरकार के पास अभी भी तीन नए मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें