बाजार में बकरे खरीदने के लिए लगी भीड़
- फोटो : ani
जिला प्रशासनों को कश्मीर के हालात पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। उन्हें मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाने वालों को हरसंभव मदद मुहैया कराने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने के लिए भी फौरन कदम उठाने के लिए तैयार रहें। अधिकारियों के मुताबिक, हमें बीते तीन दिनों में 4600 फोन कॉल आए। इनमें से 150 घरों में जाकर हमने परिजनों की मदद की। बकरीद के मद्देनजर कर्मचारियों को वेतन और मजदूरों की दिहाड़ी पहले ही दी जा चुकी है।
हज यात्रा से लौटने वालों के लिए सुरक्षा इंतजाम
अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब से हज यात्रा कर लौटने वालों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हज यात्री 18 अगस्त से स्वदेश लौटेंगे। सभी उपायुक्तों को हवाईअड्डे पर नोडल अफसर तैनात करने के लिए कहा गया है। एयरपोर्ट और हज हाउस में विशेष हेल्पलाइन डेस्क की स्थापना की गई है।
ये भी पढ़ें- कश्मीरः हालात का शिकार हुई शिकारा, लोग बोले...कैसे चलेगा घर-परिवार, देखिए तस्वीरें
- 65 दिनों के लिए गेहूं
- 55 दिनों के लिए चावल
- 17 दिनों के लिए मांस
- 30 दिनों के लिए मुर्गियां
- 35 दिनों के लिए मिट्टी का तेल
- 30 दिनों के लिए एलपीजी सिलेंडर
- 28 दिनों के लिए डीजल-पेट्रोल
राज्यपाल ने दी मुबारकवाद
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बकरीद की मुबारकबाद देते हुए उनकी भलाई और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मेलजोल को और अधिक मजबूत करेगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर के उस गौरवशाली बहुलवादी संस्कृति को पुनर्जीवित करेगा जिसके लिए वह सदियों से जाना जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में फिर लगा प्रतिबंध, सुरक्षाबलों ने बढ़ाई चौकसी
बकरीद से पहले राजोरी और किश्तवाड़ में प्रशासन ने सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी। इस दौरान बाजार खुले रहे और यहां जमकर खरीदारी हुई। रात में कर्फ्यू अभी जारी है। किश्तवाड़ के उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि उनके कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर 01995-261455, 259817, 261021 व 259852 स्थापित किए गए हैं जहां से लोग फोन कर सकते हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी किश्तवाड़ का दौरा कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।