कश्मीर में राज्य पुलिस को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब तक आतंकियों के निशाने पर सेना और सेना के कैंप रहते थे, लेकिन पिछले दो सालों से आतंकियों के निशाने पर राज्य पुलिस भी है। पहली बार कश्मीर घाटी में जिला पुलिस लाइन पर फिदायीन हमला किया गया है।
इस हमले के बाद सभी जिला पुलिस लाइन की सुरक्षा बढ़ा गई है। आतंकियों की इस बदली रणनीति ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। आतंकी वुरहान वानी के मरने के बाद से लगातार पुलिस को घाटी में आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।
बुरहान को पुलिस ने मौत के घाट उतारा था। इसके बाद से ही लगातार पुलिस निशाने पर है। इससे पहले आतंकी पुलिस के अफसरों और सिपाहियों को निशाना बनाते रहे हैं।