फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाक ने स्कूल पर भी बरसाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के पास की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी रुक नहीं रही है। बुधवार को आरएस पुरा सेक्टर में सीज फायर के उल्लंधन के बाद से ही पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी जारी है। गुरुवार को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय जवानों पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन


गुरुवार को पाक रेंजर्स ने अरनियां सेक्टर की दो भारतीय पोस्ट चिनाज और पीत्तल को निशाना बनाने के साथ ही गांव काकू दे कोठे और इसके आसपास के गांवों पर भी गोलीबारी की।

इस दौरान एक स्कूल की दीवार पर भी गोलियां लगी, गनीमत रही कि उस समय स्कूल बंद था, अगर स्कूल में बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यदि यही फायरिंग दिन में हुई होती तो मासूम बच्चे भी इसके शिकार बन सकते थे। गांव काकू दे कोठे के गाराराम के घर की खिड़की पाक रेंजर्स की गोली लगने लगने से टूट गई। इस गोलीबारी के बाद से गांव में दहशत का आलम है।
विज्ञापन

बीएसएफ ने ‌दिया पाक गोलीबारी का जवाब

वहीं गुरवार को सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने भी पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी गोलीबारी में पाक रेंजर्स गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पाकिस्तान की ओर से बुधवार को दोपहर बाद शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी रही थी। गुरुवार सुबह चार बजे से सात बजे तक पाकिस्तान रेंजर्स ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दहशत पैदा कर दी। देर रात भी फाय‌रिंग की होने की खबर है।

गोलियों की बौछारों के बीच स्थानीय लोग जान बचाने के लिए आसपास के गांवों में शरण्‍ा ले रहे हैं।

'माकूल जवाब देने में बीएसएफ है सक्षम'

जम्मू-कठुआ रेंज के डीआईजी शकील अहमद बेग ने भी गुरुवार को अरनियां के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के बाद से अतिरिक्त नाके लगाकर चौकसी की जा रही है। उन्होंने लोगों से फायरिंग रुकने तक सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाने के लिए कहा है।

बीएसएफ के डीजी (महानिदेशक) डीके पाठक अरनिया सेक्टर पहुंचे। सीमांत क्षेत्र का दौरा करने के बाद उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली किसी भी हरकत का माकूल जवाब देने में बीएसएफ पूरी तरह सक्षम है।

साथ ही इस दौरान उन्होंने बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार को भी पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने की पुष्टि भी की।
विज्ञापन

'पाकिस्‍तान के साथ फ्लैग मीटिंग तय नहीं'

डीजी डीके पाठक ने कहा कि बीएसएफ के जवान भी लगातार पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब दे रहे हैं। सीमा का दौरा करने के बाद डीजी पाठक घायल जवानों का हाल पूछने जीएमसी अस्पताल जम्मू भी गए। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया और पीठ भी थपथपाई।

उन्होंने पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम देने का फ्लैग मीटिंग कर विरोध जताने के संबंध में उनका कहना था कि फिलहाल ऐसा कुछ तय नहीं हुआ है।

बागवानी मंत्री रमण भल्ला और बिश्नाह के विधायक अश्वनी शर्मा दोपहर में गांव काकू दे कोठे पहुंचे और हालात के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीणों की हर संभव मदद के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें