श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लोथपोरा में बुधवार को कुछ लोग सुरक्षाबलों को देख कर भाग निकले। इस पर जवानों ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी वाला माहौल पैदा हो गया।
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना की एक टीम एक गांव में पहुंची थी। वहां कुछ लोगों को भागते हुए देखा। उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन वे नहीं रुके और भाग निकले। इस पर जवानों ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे पहले ये खबर आई थी कि एक गाड़ी नाका तोड़कर भाग निकली, जिसके चलते सैन्य जवानों ने हवाई फायरिंग की। सेना ने नाका तोड़ने का खंडन किया है।