देर शाम अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर से गोलाबारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पाक रेंजर्स ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। हालांकि इस गोलाबारी में दो नागरिकों के घायल होने कि भी सूचना है।
#UPDATE One more civilian injured in ceasefire violation by Pakistan in Arnia Sector of Jammu and Kashmir's RS Pura
— ANI (@ANI) September 21, 2017
इसके पहले आज जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने बीती रात फिर से फायरिंग शुरु कर दी थी । फायरिंग में आतंकियों की गनों से निकले तीन शेल ग्रामीणों के घर पर गिरने से नुकसान पहुंचा है। अरनिया में पिछले छह दिनों से पाक रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहा है।
इससे पहले पाक की गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई थी और पांच स्थानीय लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।