जम्मू। फ्लायं मंडल के हरिपुर रिंग रोड में दो भाइयों पर फायरिंग के मामले में सतवारी पुलिस ने संग्रामपुर से दो युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। आरोप है कि इन्होंने मुख्य आरोपी को पनाह दी थी। इनकी पहचान करुण शर्मा और कर्ण मेहरा के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक फायरिंग के आरोपी घटना के कुछ दिन बाद इनके पास रहे थे जो करुण शर्मा के दोस्त भी बताए जा रहे हैं। करुण ने उन्हें कर्ण मेहरा के घर पर रुकवाया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सतवारी पुलिस की टीम संग्रामपुर पहुंची। टीम ने दोनों युवकों के घरों पर छापा मारा। करुण शर्मा के गैराज में सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि दोनों युवकों को सिर्फ पूछताछ के लिए लाया गया है। गोलीकांड में इनकी क्या भूमिका है, जांच हो रही है।