फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फ्लायं मंडाल में फायरिंग केस, हमलावरों को पनाह और गाड़ी देने पर चार दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फ्लायं मंडाल टोल प्लाजा के पास दो भाइयों पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोप है कि रेकी करके हमलावरों को पनाह के साथ गाड़ी मुहैया कराई। उन्हें भगाने में मदद की। पुलिस के अनुसार वीरवार रात को जम्मू, रियासी, संग्रामपुर में छापे मारकर मानिक और विशाल निवासी रियासी, राहुल निवासी फ्लायं मंडाल और करुण शर्मा संग्रामपुर को दबोचा गया। आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि हमला करने से पहले गाड़ी मुहैया करवाई थी। साथ ही मुख्य आरोपियों को पनाह भी दी थी।
विज्ञापन

-
पांच आरोपी पहले ही काबू

23 मई को दो भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ था। हमलावर स्कार्पियों और स्विफ्ट कार में जान से मारने की नीयत से आए थे। हमलावरों ने भूरा चक निवासी पारस और उसके भाई ऋषव को टक्कर मारी थी। घायल अवस्था में उन्हें जीएमसी लाया गया था। पुुलिस ने 25 मई को तीन आरोपियों राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह और शिवम चौधरी को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया था। अगले दिन भी दो अन्य आरोपियों को दबोचा था। ग्रीन बेल्ट में फायरिंग मामले के तार भी आरोपियों से जुड़े हैं। 23 मई को वारदात के बाद 26 मई को ग्रीन बेल्ट में गुगली गैंग के गुर्गों ने पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। जल्द ही पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें