फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नाकों पर नहीं दिखी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई फायरिंग के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात मंगलवार छह बजे हुई। इसके बाद टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुईं मगर कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस व एसओजी जवानों के तैनात होने के बाद भी आरोपी चकमा दे गए।
विज्ञापन

गांधी नगर, सतवारी और गंग्याल पुलिस भी आरोपियों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई नहीं कर पाई। आरोपियों के भागने के बाद संदेश भेज गए। नाकों में चेकिंग भी हुई। इसके बावजूद आरोपियों की गाड़ी पकड़ में नहीं आई। इससे पहले ज्यूल चौक में गैंगस्टर को गोली से मारा था। वारदात के बाद आरोपी भाग गए थे। हालांकि पुलिस ने 15 दिन के बाद आरोपियों को पकड़ा था। अब ग्रीन बेल्ट में वारदात से लोग सहमे हुए हैं।
सतवारी में भी पुलिस पर गो तस्कर गोलियां दाग कर भागे थे। आज तक नहीं पकड़े गए। रिंग रोड में दो भाइयों को गोली मारने वाले गिरफ्त से दूर हैं। ग्रीन बेल्ट इलाके में वारदात पहली बार हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें