जम्मू। रिंग रोड में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग और हमले मामले में सतवारी पुलिस लगातार दबिश दे रही है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी हैप्पी सिंह उर्फ गुगली पकड़ से बाहर है।
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद से ही गुगली ठिकाने बदल रहा है। उसकी तलाश में अलग-अलग इलाकों समेत बाहरी क्षेत्रों में छापे मारे जा रही हैं। हालांकि अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। राजिंदर सिंह उर्फ बल्लू, रघुवीर सिंह और शिवम चौधरी से पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गुगली और पारस शर्मा के बीच करीब पांच साल से रंजिश चल रही है। दोनों पहले साथ रहते थे लेकिन बाद में विवाद बढ़ने के बाद दो गुटों में बंट गए थे।