फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर संदिग्ध देखे जाने पर गोलीबारी, वापस पीओके भागे आतंकी

Thu, 02 Feb 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के पास वीरवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब माल्टी क्षेत्र मेें संदिग्ध देखे जाने पर 1/1 गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही।
विज्ञापन


इस पर संदिग्ध पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर भाग गए। गौरतलब है कि पिछले महीने इसी क्षेत्र में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था, जो घुसपैठ करने की फिराक में थे। तब दो दिनों तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी। बाद में भारतीय सेना ने मारे गए दोनोें आतंकियों के शव बरामद कर लिए थे। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर वीरवार शाम जम्मू कश्मीर से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने फायरिंग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें