फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष स्टेडियम में सजे पटाखों के स्टॉल

Tue, 17 Oct 2017 08:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पटाखों के व्यापारियों को सुभाष स्टेडियम में स्टाल लगाने की अनुमति दी है। प्रशासन की तरफ से 49 स्टाल को अनुमति दी गई है। मंगलवार को करीब 27 स्टाल लग गए थे। पटाखा व्यापारियों का कहना है कि पटाखों पर जीएसटी का खास असर नहीं है, इसके अलावा स्टाल पर चाइनीज पटाखों का पूरी तरह से बहिष्कार किया है। 
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों से प्रशासन की तरफ से पटाखों के स्टाल के लिए सुभाष स्टेडियम में अनुमति प्रदान की जा रही है। शुरू में व्यापारियों ने इसका विरोध किया था, क्योंकि व्यापारियों को लगता था कि इससे काम पर असर पड़ेगा, लेकर अब इसको लेकर कोई विरोध नहीं कर रहा है।

वहीं प्रशासन ने शर्त रखी है कि स्टाल पर टीन की छत होना जरूरी है। प्रशासन ने 17 से 19 अक्तूबर तक स्टाल लगाने की अनुमति दी है। पहले दिन कुछ ज्यादा ग्राहक नहीं पहुंचे। रिटेल क्रेकर एसोसिएशन के सदस्य पवन गुप्ता ने बताया कि इस बार दीपावली पर चाइनीज माल का पूरी तरह से बहिष्कार किया है। पटाखों की कीमतों पर जीएसटी का कुछ खास असर नहीं है।
विज्ञापन


पटाखों की कीमतें भी सामान्य ही है। इसलिए इस बार दीपावली पर काम अच्छा रहेगा। उन्होंने बताया कि बाजार में बिना अनुमति के बेचे जाने वाले पटाखों के कारण उनके काम पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। क्रेकर एसोसिएशन की मांग है कि पुलिस व प्रशासन दुकानों में बेचे जाने वाले पटाखों पर सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें