फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर में फंसी चील को बचाने पहुंचा दमकल विभाग

Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जीजीएम साइंस कालेज में पतंग की डोर में फंसी एक चील को बचाने के लिए दमकल विभाग ने जोर लगा दिया। घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार चील को डोर के चंगुल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बाहर निकलते ही चील इस कदर हवा में उड़ गई, मानों बरसों से कैद होने के बाद रिहा हुई हो। वहीं दमकल विभाग के कार्य को काफी सराहा गया। विभाग के पास कुछ समय पहले ही रेस्कयू वाहन आया है। इसके दम पर चील को बचाया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को साइंस कालेज में एक पेड़ पर एक चील को डोर में फंसा हुआ कुछ स्टूडेंट्स ने देखा। इसके बाद स्टूडेंटस ने बात प्रशासन तक पहुंचाई। प्रशासन की ओर से दमकल विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने रेस्कयू करते हुए चील को सुरक्षित बचा लिया। चील को बड़ी सावधानी से डोर बाहर निकाला गया, ताकि उसके पंखों को कोई चोट न आए। दरअसल, चील के दोनों पंख बुरी तरह से डोर में उलझ गए थे।

पंखों में डोर चिपक जाने से वह लटकी रही। दमकल कर्मी सुनील ने कहा कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने यह अभियान चलाया। वह हर रोज आग बुझाने का काम करते हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं कम होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें