फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और कठुआ से आठ नए मामले सामने आए

Wed, 28 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा गिरने के बावजूद डेंगू का डंक जारी है। बुधवार को आठ नए डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 116 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


अस्पतालों में संदिग्ध बुखार से पीड़ितों का पहुंचना जारी है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह के अनुसार मच्छरों से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें लोगों में जागरूकता को बढ़ावा दिया गया है।

नए मामलों में जम्मू से सात और कठुआ से एक मामला सामने आया है। जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी लैब में रोजाना संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर के बाद कठुआ, सांबा, जम्मू, राजोरी, उधमपुर, डोडा आदि क्षेत्र डेंगू से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत यह है कि अभी तक किसी मामले में पीड़ित की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों के लिए संवेदनशील क्षेत्र नरवाल, बीयर हाउस, राजीव कालोनी आदि में अभियान चलाया गया। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान गिरने पर डेंगू से राहत मिलेगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें