फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के नाड़ जलाए, रिंग रोड के लिए रखे तारकोल ड्रम भी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। खेत में गेहूं फसल के डंठल (नाड़) जलाने के लिए लगाई गई आग ने तारकोल के ड्रमों को चपेट में ले लिया। बिश्नाह से सटे महमूतपुर जिंदड़ में आग से तारकोल के 80 ड्रम जल गए। बिश्नाह और गंग्याल से दमकल वाहन बुलाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ज्यादातर ड्रमों में रखा तारकोल जल चुका था।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के रिंग रोड निर्माण के लिए निर्माण ठेकेदार ने तारकोल के ड्रम रखे थे। पास ही खेत में गेहूं फसल की कटाई के बाद खेत में बचे डंठल जलाने के लिए किसानों ने सुबह नौ बजे आग लगाई। यह आग तेजी से फैलते ही तारकोल के ड्रमों तक पहुंच गई। आग फैलने से ड्रम धू धू जलने लगे। धुएं के गुबार देख किसानों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर बिश्नाह से दमकल वाहन भेजा गया। आग की लपटें जब काबू में नहीं आईं तो गंग्याल से अतिरिक्त दमकल वाहन और कर्मी बुलाए गए। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने के प्रयास किए। आग को बुझा लिया गया लेकिन तब तक तारकोल के 80 ड्रमों का नुकसान हो चुका था। यह ड्रम जम्मू छन्नी हिम्मत के रहने वाले ठेकेदार अक्षय शर्मा ने रिंग रोड निर्माण के लिए रखे थे। वहीं, पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें