फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: खेल गतिविधियों को ट्रैक पर लाने की तैयारी में जुटा स्पोर्ट्स काउंसिल

Tue, 08 Jun 2021 09:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

काउंसिल ने खेल एसोसिएशन से गतिविधियों से संबंधित विस्तृत योजना तैयार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Sports Council - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में खेल गतिविधियों को दोबारा ट्रैक पर लाने की भी तैयारी चल रही है। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठक कर खेल आयोजनों पर चर्चा की।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में होने वाली फुटबॉल लीग पर चर्चा की गई। इसमें सचिव ने ग्रामीण और ब्लॉक स्तर पर लीग के लिए पहले से तैयारी करने के साथ-साथ लड़कों और लड़कियों के लिए यूथ लीग की तैयारी शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अब कोरोना पीड़ितों को भी ठगी का शिकार बना रहे जालसाज
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने फुटबॉल, वाटर स्पोर्ट्स, सॉफ्ट टेनिस, टेबल टेनिस, बास्केट बॉल, क्रिकेट, साइकिलिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, रोलर स्केटिंग और शतरंज में कोचिंग कैंप आयोजित करने को कहा और संबंधित एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को तीन दिनों के भीतर अपनी गतिविधियों की एक विस्तृत योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें