अरनिया। क्षेत्र के सलेहड़ गांव में आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मंगलवार देर शाम को पुलिस कर्मी जतिंदर कुमार पुत्र मुलख राज निवासी सलेहड़ के घर में अचानक आग लग लगी।
देखते-देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान फ्रिज, एसी, पंखे, एलसीडी व नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण एसी का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जतिंदर कुमार का कहना कि वह रात के समय ड्यूटी पर तैनात थे, तभी घर से इस बारे में फोन आया। सुबह घर पहुंचने के बाद अरनिया थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।