फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूल कलां में आग से 40 कनाल गेहूं फसल जल कर राख

विज्ञापन
अरनिया में आग लगने से जली गेहूं की फसल।
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव कूल कलां में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल की कटाई करते समय बिजली की चपेट में आने से आग लग गई। इस आग में पांच किसानों की 40 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम खेतों में कंबाइन मशीन गेहूं फसल काट रही थी। तभी ऊपर से गुजर रही बिजली की एलटी लाइन के तार से मशीन टकरा गई। उससे निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक राजपाल की आठ कनाल, जीत राज की छह कनाल, राजा राम की चार कनाल, ऋषि कुमार की पांच कनाल, सरदार सिंह की आठ कनाल व जनक राज नामक आदि किसानों की 40 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हो चुकी थी।
हादसे के बाद बड़ी मुश्किल से चालक ने मशीन को बाहर निकाला, नहीं तो इससे भी अधिक नुकसान हो जाता। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें