जल कर राख हो चुका गुज्जर समुदाय का कुल्ला व जली हुई नकदी दिखाता जमाल दिन।
अरनिया। कुल्ले में लगी आग से कुल्ला समेत उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। जबकि अंदर रखी नकदी भी जल कर राख हो गई।
क्षेत्र के गांव मरोल स्थित एक गुज्जर समुदाय के कुल्ले में दोपहर बाद धुआं निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते घास फूस और लकड़ी से बनाए गए कुल्ले में आग भड़क गई और पूरा कुल्ला आग में घिर स्वाहा हो गया। इस बीच सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कुल्ले सहित अंदर रखा सामान व नकदी जल कर राख हो चुकी थी।
कुल्ला मालिक जमालदीन पुत्र अहमद दीन निवासी मरोल ने बताया कि आग लगने से कुल्ले सहित अंदर पड़े बर्तन, अनाज व 50 हजार रुपये की नकदी जल कर राख हो गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।