फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडी घाडम में दो मंजिला घर व दो गोशालाएं राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले सब डिवीजन गूल के गुंडी घाडम इलाके में शनिवार दोपहर को आग लगने से एक दो मंजिला घर और दो गोशालाएं राख हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नूर मोहम्मद और अब्दुल मजीद के मकान में दोपहर बाद तीन बजे भयंकर आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने तक आग ने मकान को चपेट में ले लिया था। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तक मकान और दो गोशालाएं राख हो चुकीं थीं। पुलिस का कहना है कि आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी गूल इंस्पेक्टर मुनीर अहमद खान ने बताया कि नूर मोहम्मद और अब्दुल मजीद के घर आग से राख हो गए हैं। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें