फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीएमओ कार्यालय की छत पर कबाड़ फर्नीचर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जम्मू के कार्यालय की छत पर रखे कबाड़ फर्नीचर में मंगलवार की दोपहर को आग लग गई। आग की सूचना के बाद स्टाफ कर्मियों ने पहुंचकर खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बुझा नहीं पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड के एक वाहन को बुलाया गया, जिसने आग बुझाई। आग अगर भड़क जाती तो कबाड़ से भारी तबाही हो सकती थी।
विज्ञापन

कार्यालय की छत पर लंबे समय से कबाड़ फर्नीचर रखा गया है। हालांकि वहां से कोई बिजली का तार नहीं गुजर रहा है। लेकिन आशंका है कि कोई सिगरेट पीने के लिए छत पर गया होगा और सुलगती चीज फेंक दी होगी। आग बुझाने के बाद थोड़े कबाड़ को हटाया गया। सीएमओ जम्मू डाॅ. हरबख्श सिंह ने बताया कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। कबाड़ फर्नीचर में किन्हीं कारणों से आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें