फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव मट्टू में 65 कनाल गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में सोमवार को गेहूं की खड़ी फसल को आग लग गई। इसमें गांव मट्टू के 23 किसानों की लगभग 65 कनाल फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसानों और दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। खौड़ पुलिस स्टेशन से दमकल विभाग के पहुंचने से पहले किसान पवन कुमार, रिटायर्ड सूबेदार तरसेम सिंह, रिटायर्ड जवान जसबीर सिंह व किसान कुलबीर सिंह की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया था। किसानों ने बताया कि अगर समय रहते दमकल विभाग भी नहीं पहुंचता तो अधिक नुकसान होता। सूचना पर तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह राणा भी हलका पटवारी अरुण कुमार शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के नुकसान का मौके पर जायजा लिया और उनको भरोसा दिया कि नुकसान की भरपाई करने की पूरी कोशिश की जाएगी। किसान सूरम सिंह, बनारसी सिंह, भगवान सिंह, सरफु राम, पवन सिंह, तरसेम सिंह, देवराज, सूरज सिंह, अरुण सिंह और राकेश सिंह आदि का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें