फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा फूड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को खाद्य पदार्थ बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग में फैक्ट्री में रखा काफी उत्पाद जल गया। आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लेन नंबर-3 फेज-2 सिडको इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स बाड़ी ब्राह्मणा में खाद्य पदार्थ बनाने वाली एक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग में फैक्ट्री के अंदर रखा हुआ काफी उत्पाद जल गया है। गनीमत यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि फैक्ट्री सामने ही एचपी गैस प्लांट है। आग वहां तक पहुंच सकती थी। दमकल विभाग की कार्रवाई के मुताबिक समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फैक्ट्री प्रबंधक से पता चला कि तेल के कैन जोकि फैक्ट्री के अंदर रखे थे, वह काफी गरम हो गए थे, जिसके कारण उसमें आग लग गई और यह हादसा हो गया। दूसरी ओर आग की सूचना पाते ही बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आग लगने की मुख्य वजह का पता लगा रही है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें