फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा से सटे मनकोट के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार की सुबह नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में आग लग गई है। इसने काफी बडे़ क्षेत्र को चपेट में ले लिया। जंगलों में लगी यह आग नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बनाई गई माइन फील्ड तक फैल गई। इससे वहां बिछाई गई कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगा। इसके धमाके काफी दूर तक सुनाई दिए।
विज्ञापन

इस बीच क्षेत्र में तैनात सेना ने दोपहर बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। देर शाम तक आग पर काबू पर लिया गया, लेकिन नियंत्रण रेखा के जंगलों में लगी इस आग से बड़ी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन्य जीव को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों द्वारा अक्सर इस प्रकार नियंत्रण रेखा के जंगलों में आग लगा कर वहां पर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को विस्फोट से तबाह करने का प्रयास किया जाता रहा है ताकि उस पार से आतंकियों को इस तरफ सुरक्षित घुसपैठ कराई जा सके। लेकिन इस प्रकार की नापाक मंशा को हर बार सेना की तरफ से नाकाम बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें