फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 किलो 700 ग्राम भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मुहिम तेज करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 13 किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद की गई है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन से कुछ नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस ने मानसर मोड़ के निकट नाके पर पंजाब की ओर जा रहे एक गैस टैंकर को रोका। टैंकर की जांच करने पर उसमें से कुल 13 किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद की गई। टैंकर चालक सुरजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी चुगा बस्ती धर्मकोट, मोगा, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है और टैंकर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें