फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, सेना ने कई जिंदगियां बचाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही सेना ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आसपास रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर कई जिंदगियों को बचाया।
विज्ञापन

सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स मुख्यालय को सोमवार की रात लगभग 10 बजे सूचना मिली कि पास में स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही सेना की क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई। पहले आसपास के लोगों को सुरक्षित निकालकर जवान फैक्टरी से दूर निकालकर ले गए ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। इसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए ताकि यह आसपास की फैक्टरियों में न फैले। इस बीच जिला अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के अथक प्रयास से रात लगभग साढ़े 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। मंगलवार की सुबह तक फैक्टरी से धुआं निकलता रहा। लोगों को फैक्टरी के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई ताकि आग से ढांचा जर्जर होने के कारण गिर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें