फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला घर में लगी आग में मां की मौत, बेटा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिटी चौक क्षेत्र के मल्होत्रा मोहल्ले में एक दो मंजिला घर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा 35 फीसदी तक झुलस गया है। उसका उपचार जीएमसी जम्मू में जारी है। यह घटना शनिवार देर रात की है। मृतक महिला की पहचान ऊषा रानी मेहता और घायल की पहचान अजय मेहता के रूप में हुई है। वहीं, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन फिर से आग लगने पर दो वाहन राख हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजय मेहता अपनी मां व पत्नी और बेटी के साथ रहता है। घर में ही किराने की दुकान भी है। इसके साथ एक बेडरूम और स्टोर है। जबकि इसके ऊपर दो बेडरूम और अन्य कमरे हैं। आग लगने के वक्त उनकी बेटी और पत्नी नीचे के कमरे में सोए हुए थे, जबकि उनकी मां और वह खुद ऊपर सोए हुए थे। आग दुकान के भीतर लगी और उसके बाद पूरे घर को चपेट में ले लिया। अजय मेहता की मां बीमार रहती थीं और बेड से उठ नहीं पाती हैं। मां को बचाते समय अजय भी झुलस गया। इस दौरान दम घुटने से उसकी मां की मौत हो गई। उधर, अजय मेहता की पत्नी और बेटी नीचे के फ्लोर पर थे। जानकारी मिलने के बाद वह समय पर बाहर निकलने में कामयाब रहे।
फिर भड़की आग, दो वाहन राख
आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मी लौट गए, लेकिन एक घंटे बाद फिर से आग भड़क गई। आसपास के घरों में भी धुआं पहुंचने लग गया। दमकल वाहनों को मौके पर फिर से बुलाया गया। इस दौरान मकान के नीचे खड़ी एक स्कूटी, बाइक और घर में रखा सामान राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें