जम्मू। रेजिडेंसी रोड स्थित मार्केट में शॉर्ट सर्किट होने से बिजली के पैनल में आग लग गई। इससे दुकानों की बिजली बंद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह रेजिडेंसी रोड स्थित होटल केसी के पीछे स्थित मार्केट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके तुरंत बाद सभी दुकानों की बिजली बंद हो गई और धुआं दुकानों तक फैल गया। दुकानदारों ने दमकल विभाग को सूचित किया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग बोर्ड के आगे नहीं फैली। आग लगने और धुआं फैलने के चलते तमाम दुकानों को बंद करने के साथ ही दुकानदार और कर्मी बाहर निकल आए थे।