जम्मू। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह के सरकारी आवास के पीछे झाड़ियों में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया है। एक माह पहले भी झाड़ियों में आग लग गई थी।
जानकारी के अनुसार बिक्रम चौक के पास डीजीपी का सरकारी आवास है। तवी नदी की तरफ स्थित नाले के किनारे झाड़ियां उगी हुई हैं। रविवार दोपहर के समय झाड़ियों में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है।