फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोटियों की ओर बढ़ रही जगती में भड़की आग, रायपुर से कटड़ा तक लगभग 30 किलोमीटर वन क्षेत्र में फैल रहीं लपटें

विज्ञापन
नगरोटा वन क्षेत्र में आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग व दमकल कर्मी। श्रोत विभाग
विज्ञापन
जम्मू। संभाग में आसमान से बरस रही भीषण गर्मी के बीच जम्मू में जंगल की आग भड़क उठी है। नगरोटा से सटे जगती के घने वन क्षेत्र में आग विकराल रूप धारण करते हुए तेजी से चोटियों की ओर बढ़ने लगी है। रूपनगर के जंगलों में भी आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया। रायपुर से कटड़ा तक लगभग 30 किलोमीटर वन क्षेत्र में आग फैल रही है। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद आग को आबादी की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। नगरोटा से लगते वन क्षेत्र जगती में ऊपर की ओर बुधवार को आग लग गई जो वीरवार को और फैल गई। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी व दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। आगे ऊंचाई अधिक होने के कारण दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। दूसरी घटना दोपहर एक बजे रूपनगर सेक्टर-नौ के वन क्षेत्र में हुई जहां कीमती पेड़ सहित अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। फायर बिग्रेड ने करीब डेढ़ बजे में स्थिति को काबू किया।
वन विभाग की चेतावनी
- लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण जंगलों में नमी खत्म हो चुकी है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन क्षेत्रों से गुजरते समय बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली जलती हुई न छोड़ें। जंगलों की आग न केवल बहुमूल्य वन संपदा को नष्ट कर रही है बल्कि जीवों के अस्तित्व के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन


जंगल दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आग बुझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निचले वन क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन ऊपरी क्षेत्र में गाड़ी नहीं पहुंचसे अभियान रुका हुआ है।
- अश्वनी कुमार, डीएफओ शहरी।
-
नगरोटा से रायपुर व ऊपरी वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल व वन विभाग की टीमें पहुंची। जहां तक गाड़ी जा सकती थी वहां आग पर काबू पा लिया गया है। ऊपरी वन क्षेत्र ऊंचाई पर होने के कारण दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। ऐसे में आग लगी हुई है। प्रयास जारी है।
- अनुराग आर्या, डीएफओ टेरिटोरियल जम्मू।

नगरोटा वन क्षेत्र में आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग व दमकल कर्मी। श्रोत विभाग

नगरोटा वन क्षेत्र में आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग व दमकल कर्मी। श्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें