जी-मोड़ और यूथ हॉस्टल के पास मिलेगी सुविधा, मंडलायुक्त ने किया घटनास्थल का दौरा
- दुकानदारों व व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। सोनमर्ग बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन की भी नींद खुल गई है। मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधुड़ी ने अग्निकांड से हुए नुकसान का रविवार को जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सोनमर्ग में अग्नि सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए दो फायर एंड इमरजेंसी सर्विस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। तत्काल उपाय के रूप में दो फायर टेंडर जी-मोड़ और यूथ हॉस्टल के पास स्थापित किए जाएंगे, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। डिवकॉम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावित दुकानदारों और व्यापारियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। बता दें कि बीते शनिवार की शाम सोनमर्ग बाजार में अग्निकांड से एक होटल और 40 से 50 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है।
-
विधायक ने कहा - सीईओ को बीते साल
फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए कहा था
कंगन के विधायक मियां मेहर अली ने सोनमर्ग में आग से हुए नुकसान के लिए सोनमर्ग विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को सोनमर्ग में स्थिति का आकलन करने के बाद विधायक ने कहा कि बीते साल दिसंबर में इस मामले को उठाया था और दमकल विभाग के अधिकारियों को सोनमर्ग भेजा था। सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं, ताकि यहां फायर स्टेशन स्थापित किया जा सके। इसके बारे में सीईओ के साथ कई बार बात की, लेकिन उन्होंने फायर टेंडरों के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं करवाई। व्यापारियों ने भी फायर स्टेशन की मांग की थी, लेकिन आज तक सुविधा नहीं मिली।
सोनमर्ग बाजार में घटनास्थल का जायजा लेते मंडलायुक्त।
सोनमर्ग बाजार में घटनास्थल का जायजा लेते मंडलायुक्त।
सोनमर्ग बाजार में घटनास्थल का जायजा लेते मंडलायुक्त।
सोनमर्ग बाजार में घटनास्थल का जायजा लेते मंडलायुक्त।
सोनमर्ग बाजार में घटनास्थल का जायजा लेते मंडलायुक्त।