फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से पांच दुकानों जली, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मार्बल मार्केट छन्नी में रविवार रात सिलिंडर फटने से पांच दुकानें जल गई है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन दुकानों को जलने से नहीं बचाया जा सका। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यहां पर प्रवासी मार्केट है। इसी के साथ दूसरी दुकानें भी है। सिलिंडर फटने से लगी आग के कारण पहले एक दुकान जली, यहां पर कॉस्मेटिक का सामान रखा था। आग की लपटों ने आसपास की अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। वहीं, प्रवासी मार्केट को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास किया, लेकिन दुकानों को जलने से नहीं बचाया जा सका। सूत्रों के अनुसार ढाबे में काम निपटाकर दुकानदार घर चले गए थे। सिलिंडर लीक होने के कारण गैस फैलने और बिजली का शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी।
जैसे ही लोगों ने आग की लपटों को देखा तो घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ फायर बिगेड को सूचित किया। फायर बिग्रेड ने नौ बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन सिंह, रामेश्वर और सोनू ने बताया कि देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इससे सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। फायर ब्रिगेड नहीं आती तो काफी तबाही हो सकती थी। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती का प्रयोग भी किया। लोगाें को आगे जाने से रोका।
विज्ञापन

-----
पीड़ित बोले, उम्र भर की कमाई आग में जल गई
पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनकी उम्र भर की जमा पूंजी आग में राख हो गई। उनका सब कुछ जल गया है। एक दुकानदार ने खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने सख्ती से उसे पीछे खदेड़ा। इनका कहना है कि उनका चार लाख रुपये दुकान के अंदर रह गया है। पता होता तो वह अपने साथ घर ले आते।
---
आग बुझाने दमकल विभाग के कर्मी सात गाड़ियों से साथ पहुंचे
साढ़े नौ बजे सूचना मिलने के बाद गांधी नगर और सिटी से दमकल विभाग के कर्मचारी पांच गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इन गाड़ियों के माध्यम से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। रात साढ़े 11 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद दो वाहन और मंगवाए गए।
-----
आग साढ़े नौ बजे के करीब लगी है। ज्यादा नुकसान सिलिंडर फटने से हुआ है। यहां पर ढाबे चलते हैं। गैस लीक होने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। कपड़े और कॉस्मेटिक दुकानें होने के कारण आग बढ़ती गई। फायर बिग्रेड ने प्रवासी लोगों की झुग्गियों को बचाया है। आग बुझाने के लिए सात गाड़ियां मंगवाई गईं, जिनसे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

- गोवर्धन सिंह, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें