फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने पर मकान जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले की खारी तहसील के एहिमा त्रिगाम क्षेत्र में रविवार दोपहर आग लगने से एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आग मोहम्मद इब्राहिम के घर की ऊपरी मंजिल में लगी और घर के अन्य कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर क्षेत्र में तैनात सेना के जवान उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और आग को आसपास के घरों में फैलने से रोका। स्थानीय लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

बाद में फायर स्टेशन बनिहाल से दमकल का गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। लोगों ने बताया कि आग में घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। लाखों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस चौकी खारी की एक पुलिस टीम भी आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची। इस बीच क्षेत्र के ग्राम प्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं ने भी पीड़ित के प्रति दुख और सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें