रियासी। पौनी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार एक महिला ने लिखित रूप में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी अपना डोमिसाइल सर्टीफिकेट बनाने के लिए जा रही थी। दीप सिंह निवासी डब खालसा उसे अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया। आरोप है कि वह उसे सदीनी मार्ग से कोठिया की तरफ ले गया और दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बता दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और नाबालिग का मेडिकल भी करवाया गया। आरोपी पर पुलिस स्टेशन पौनी में 376 आपीसी तथा पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।