फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोड बढ़ने से लगी ट्रांसफॉर्मर में आग, दुकान के अंदर रखा सामान जला

Sat, 25 May 2024 05:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव व्यासपुर परलाह में मुख्य सड़क किनारे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव व्यासपुर परलाह में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर लोड बढ़ने के कारण आग लगने का मामला सामने आया है। इसके चलते आग ने साथ लगती करियाना दुकान को भी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण काफी देर से धुआं निकल रहा था। मगर समय पर ट्रांसफार्मर की बिजली न कटने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन

आग ने साथ लगती करियाना की दुकान को भी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान के अंदर पड़ा सामान जल गया। दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की, मगर इसके बावजूद दुकान के अंदर कुछ सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इसके चलते दुकान आग की चपेट में आने से बच गई। इसके बाद क्षेत्र के लाइनमैन को सूचित किया गया। लाइनमैन के पहुंचते ही ट्रांसफार्मर की बिजली को काट दिया। लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर जरूरत से ज्यादा लोड है। इसके चलते शुक्रवार को आग लग गई। कई बार बिजली विभाग के अधिकारी को एक और ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए कहा गया है। मगर उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार भी ढीले हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की तारों के खस्ताहाल को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। ढीली तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर तारें जमीन से 6 से 7 फुट की दूरी पर हैं। उन्होंने बिजली विभाग से समय रहते बिजली के उपकरण और तारों को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें