फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन के गांधरी में छह दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन के गांधरी क्षेत्र में आग लगने से छह दुकानों में रखा सामान खाक हो गया। बचाव दल घटना स्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। डिप्टी कमिश्नर रामबन मसरत इस्लाम ने शनिवार को गांधरी ब्लाक का दौरा कर शुक्रवार रात को हुई आगजनी की घटना के का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें रेडक्रास की ओर से भी मदद उपलब्ध करवाई जाएगी ।
विज्ञापन

उन्होंने इस मौके पर तहसीलदार रामबन को निर्देश दिया कि वह जल्दी से जल्दी हुए नुकसान की रिपोर्ट जमा करवाएं, ताकि पीडितों को जल्द से जल्द राहत दी जा सके । उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं इस दौरान डीडीसी अध्यक्षा शमशाद शान ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की। जिला प्रशासन से गुजारिश की कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। स्थानीय चश्मदीद के मुताबिक दो मोटरसाइकिल तथा एक कार आगजनी की चपेट में आने से जल गई है। और छह दुकानें भी जलकर भस्म हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांधरी ब्लाक में दमकल गाड़ी उपलब्ध करवाई जाए ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। जिससे ऐसी घटनाओं में कम से कम नुकसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें