फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, पांच जवानों की गई जान

Thu, 20 Apr 2023 04:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें पांच जवान जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
Fire - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सैन्य वाहन में आग लगने से पांच जवानों की जान चली गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर सैन्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर वाहन में लगी आग बुझाकर राहत और बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन


घने जंगल वाले भाटादूडियां इलाके में लगी सैन्य वाहन में आग की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर आसमानी बिजली गिरने से घटना होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, जिस इलाके में यह हादसा हुआ है वहां पिछले साल आतंकियों और सैन्य कर्मियों के बीच कई दिन तक मुठभेड़ भी हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ और राजोरी जिले की सीमा पर भाटादूडियां इलाके में वीरवार दोपहर को यह हादसा हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सैन्य वाहन कुछ सामान लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


इसमें जवान सवार थे। अचानक आग लगने के बाद जवान बुरी तरह से झुलस गए। इसमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सेना के अधिकारियों और जवानों ने से झुलसे साथियों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

सेना प्रवक्ता ने लोगों ने इस घटना की तस्वीरें और वीडियो को शेयर न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हादसे की पुष्टि के बाद पुख्ता जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें