सांबा के मनोहर गोपाला में लगी आग
12 साल के बच्चे की जिंदा जलने से मौत
- कुल्ले में दोपहर को भड़की आग, घर का सामान सामान भी जला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के मनोहर गोपाला गांव में गुज्जर समुदाय के कुल्ले में आग लगने से उसमें सो रहे 12 वर्षीय बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। इसके साथ ही कुल्ले में रखा सामान जलकर राख हो गया।
रविवार दोपहर को गुज्जर समुदाय के इसरायल के कच्चे कुल्ले में अचानक आग भड़क उठी। इससे कुल्ले में सो रहा मोहम्मद खलील 12 इसकी चपेट में आ गया। तेज हवा के साथ बढ़ती लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने के लिए आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकल सके। तब तक उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही आग आसपास के इलाके में फैलनी शुरू हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारी जब तक पहुंचते तब तक दोनों कुल्ले राख हो चुके थे। इसकी सूचना मिलते ही डीडीसी के सदस्य रमेश चंद्र ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय तहसीलदार व पुलिस को सूचित किया। अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। बताया गया है कि जिस समय आग लगी घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। उनका बेटा कुल्ले के अंदर सो रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र ने पीड़ित परिवार को नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन से अपील की है। य