फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखराल के पिंगलोगा गांव में आग ने चार मकानों को फूंका

विज्ञापन
fire in home
विज्ञापन
रामबन। जिले की उखराल तहसील के पिंगलोगा में रविवार शाम भीषण आग लगने से चार घर राख हो गए हैं। इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गांव पिंगलोगा उखराल में आग लगी है जिसमें हरनाम सिंह, अजायब सिंह, बलवान सिंह और जय सिंह के मकान जल गए हैं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बावजूद आग ने चार घरों पूरी तरह फूंक दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को टेंट, बर्तन और कंबल की सहायता दी है। उपायुक्त मुसरम इस्लाम ने बताया कि आग पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पिंगलोगा उखराल पहुंच गई है। जिला प्रशासन एसडीआरएफ मानदंडों के तहत राहत और तेज किया जाएगा। उधर, पुलिस भी आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची थी। हालांकि, अभी कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें